अररिया, अगस्त 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने घर की रसोई से लेकर मिठाई और चाय-नाश्ते के कारोबार तक का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 25 दिनों में चीनी के दाम में लगभग 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारी भी परेशान हैं। अचानक आई इस तेजी के पीछे ठोस वजह को लेकर बाजार में स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, कई कारोबारियों ने चीनी की जमाखोरी को कीमत बढ़ने की प्रमुख वजह बताते हुए बाजार में उपलब्ध स्टॉक की जांच और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Chandauli News: रक्षाबंधन की मिठास पर महंगाई की मार, हर कोई परेशानचीनी की कीमत बढ़ने का असर चीनी की कीमत बढ़ने का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ रहा है। मिठाई बनाने में चीनी प्रमुख कच्चे माल में शामिल है। कीमत बढ़ने...