नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- त्योहारों से पहले चीनी के बाजार में नरमी देखने को मिल रही है। देश के प्रमुख शहरों में 22 अगस्त के मुकाबले 12 सितंबर को चीनी के भाव 12 से 16 रुपये तक नीचे आ गए हैं। कानपुर में कीमत 69 से घटकर 53 और रांची में 70 से 55 रुपये पर आ गई हैं। वहीं कोलकाता और गुवाहाटी में भी 22 दिन में करीब 15 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई है। चीनी के रिटेल रेट ChiniMandi से लिए गए हैं।सरकार ने मिलों से कहा, 'कोटे के हिसाब से ही चीनी बेचें' इसी बीच केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को पखवाड़े के लिए तय कोटे के मुताबिक ही चीनी बेचने और उसकी आपूर्ति करने का सख्त निर्देश दिया है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, तय मात्रा से कम या ज्यादा बिक्री और डिस्पैच करने पर मिलों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई हो सकती है। सरकार ने साफ किया...