नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और अच्छी खबर यह है कि चीनी के भाव तेजी से नीचे आ रहे हैं। पिछले दिनों एक्स-मिल रेट में गिरावट की वजह से थोक और फुटकर रेट में भारी कमी दर्ज की जा रही है। आज 10 सितंबर के एक्स-मिल प्राइस की बात करें तो साउथ महराष्ट्र में चीनी का एक्स मिल रेट 4950 से 4865 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। कई राज्यों में एक्स-मिल चीनी का भाव करीब Rs.44-50 प्रति किलो तक आ गया है, जबकि कुछ सप्ताह पहले यह करीब Rs.65 प्रति किलो था।मिलों को त्योहारों से पहले पर्याप्त सप्लाई रखने का आदेश; कीमतें 'उचित' रखने को कहा त्योहारी सीजन के लिए चीनी की कीमतों को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। केंद्र ने चीनी मिलों से कहा है कि बाजार में पर्याप्त चीनी की सप्लाई सुनिश्चित करें और इसे 'उचित कीमतों' पर बेचें। सरकार ने यह ...