गोरखपुर, मई 10 -- बांसगांव (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या-4 (दोनखर) में हुई एक दर्दनाक घटना में चीनी के खौलते शीरे में गिरकर तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-4 (दोनखर) निवासी सुरेश यादव के घर 12 मई को शादी समारोह होना है। विवाह कार्यक्रम के लिए मिठाई एवं भोजन बनाने का ठेका राजेंद्र गुप्ता और उनकी हलवाई टीम ने लिया था। शनिवार की शाम शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों के लिए लालमोहन बनाने के लिए बड़े भगौने में चीनी का शीरा (चाशनी) तैयार कर रखी गई थी। यह भी पढ़ें- छावनी क्षेत्र में तंदूर की आग से झुलसे बालक की इलाज के दौरान मौतदुर्घटना का विवरण इसी दौरान राजेंद्र गुप्ता के पुत्र अभिषेक की तीन वर्षीय पुत्री अदिति खेलते-खेलते ...