चीनी की मिठास हुई महंगी, 20 रुपये किलो बढ़े दाम
गाजीपुर, अगस्त 20 -- खानपुर, हिन्दुस्तान। कभी चाय और मिठाइयों की मिठास बढ़ाने वाली चीनी अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है। बीते करीब एक महीने में चीनी के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खुदरा बाजार में करीब 45 रुपये kilo बिकने वाली चीनी अब बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। यानी एक महीने में करीब 20 से 22 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। चीनी के दाम बढ़ने का सीधा असर घरों के बजट पर पड़ रहा है। चाय, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में इसका नियमित इस्तेमाल करने वाले परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। कारोबारियों के अनुसार बाजार में आपूर्ति मांग के मुकाबले कम होने से कीमतों में तेजी आई है। वहीं त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की संभावना से आगे भी भाव में उछाल की आशंका है। खुदरा बाजार के साथ थोक भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कुछ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.