चीनी की बढ़ी कीमतों के बीच 3 व्यापारियों के ठिकानों पर रेड, 1900 क्विंटल शुगर मिली, स्टॉक की जांच
संवाददाता, अगस्त 24 -- चीनी के दामों में तेजी के बीच जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका पर बांदा में प्रशासन ने शनिवार को तीन बड़े कारोबारियों के गोदामों पर छापेमारी की। नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने स्टॉक की जांच की, जहां कुल 1957.50 कुंतल चीनी मिली। अधिकारियों ने व्यापारियों को हर शुक्रवार भारत सरकार के पोर्टल पर स्टॉक घोषित करने के निर्देश दिए। साथ ही जमाखोरी या कालाबाजारी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर मजिस्ट्रेट दिनेशचंद्र की अगुवाई में टीम ने शनिवार को प्रमुख चीनी व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया।1900 क्विवंटल चीनी का स्टॉक मिला अचानक जांच के दौरान तीन बड़ी फर्मों के गोदामों में भारी मात्रा में चीनी का स्टॉक पाया गया। निरीक्षण टीम ने छावनी चौराहा स्थित मैसर्स तुलसीदास साहू के यहां छापा मारा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.