लखनऊ, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश चीनी मिल एसोसिएशन (उपसमा) ने दावा किया है कि मिलों के पास चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। राज्य में चीनी की कमी नहीं है।उपसमा के महासचिव दीपक गुप्तारा ने कहा कि एसोसिएशन उन दावों को पूरी तरह खारिज करता है, जिनमें कहा गया है कि पेट्रोल में मिलाने के लिए एथनॉल बनाने को गन्ने का ज्यादा इस्तेमाल हुआ और इसकी वजह से देश में चीनी की कमी हो गई है। एसोसिएशन चीनी की उपलब्धता में कमी के दावे को पूरी तरह खारिज करता है। राज्य भर की सदस्य मिलों के पास त्योहारों के मौसम और रोजमर्रा की घरेलू खपत की जरूरत आसानी से पूरा करने का पर्याप्त भंडार है। यह भी पढ़ें- उत्पादन के गलत अनुमान और फसलों के नुकसान ने बढ़ाई चीनी की कीमतें मिल स्तर पर चीनी की कोई कमी नहीं है। उपसमा ने कहा कि सभी सदस्य मिलें चीनी का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखती ...