गोंडा, मार्च 25 -- गोण्डा, संवाददाता। प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग की वर्तमान स्थिति, उत्पादन क्षमता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।इस दौरान कंपनी की कार्यकारी निदेशक अवन्तिका सरावगी भी मौजूद रहीं। विवेक सरावगी ने मुख्यमंत्री को कंपनी द्वारा किए जा रहे आधुनिकीकरण, तकनीकी उन्नयन और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल्स प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर उत्पादन बढ़ाने और उन्हें बेहतर मूल्य दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके साथ ही एथेनॉल उत्पादन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है।...