पीलीभीत, मई 3 -- किसान सहकारी चीनीमिल में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां दी गयी। बीसलपुर में पिछले दिनों चीनीमिल गेस्ट हाउस में डीएम की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में संचालकों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाए जाने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां दी गई। शिविर में शुगर, बीपी, थायराइड, मलेरिया, डेंगू आदि का परीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रबंधक एसके जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.