नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- चीन के शांक्सी प्रांत स्थित एक विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय स्थिति असहज हो गई, जब डांस कर रहे एक रोबोट ने अचानक एक छात्रा के करीब जाकर उसे गले लगा लिया। इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप कर रोबोट को छात्रा से दूर हटाना पड़ा।सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चीन में एक नई बहस छिड़ गई है। लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या रोबोट ने यह व्यवहार अपनी मर्जी से किया या इसे किसी ऑपरेटर द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई पूर्व-नियोजित कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था बल्कि रोबोट के एआई प्रोग्राम में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ।रोबोट कंपनी ने क्या कहा?रोबोट बनाने वाली कंपनी के अनुस...