संवाददाता, अप्रैल 14 -- Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक गांव में मंगलवार की सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्यूबवेल पर पानी भरने गई एक महिला ने वहां एक युवक की लाश देखी। यह ट्यूबवेल सरकारी है जिसकी पानी की टंकी में युवक की लाश पड़ी थी। लाश पर नजर पड़ते ही महिला चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर जुटे गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को टंकी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। लाश की शिनाख्त हो गई है। घटना, गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगलरसुलपुर नंबर दो की है। मरने वाले की उम्र 22 साल थी। वह भी ग्राम पंचायत जंगलरसुलपुर नंबर दो बलुघट्टा के ही रहने वाले थे। उनका नाम निकेश बताया जा रहा है। निकेश के पिता का नाम बाजीराव है। मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.