बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। हादसे तो अक्सर होते हैं, लेकिन शुक्रवार को नेशनल हाईवे-34 पर हुई अनहोनी एक परिवार के पांच लोगों को लील गई। हादसे के बाद गांव धमेड़ा कीरत में मातम ऐसा है कि हर आंख नम है और हर जुबां पर सिर्फ उस बदनसीब बाइक और बेकाबू ट्रक का जिक्र है। गांव में शुक्रवार को किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। ग्रामीण और पीड़ित परिजन पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल के बीच अपनों की तलाश और कानूनी कार्रवाई के लिए बिलखते नजर आए। चार भाइयों में सबसे छोटे थे उत्तम यह भी पढ़ें- यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दंपति और उनके तीन बच्चों की मौतमृतक उत्तम सिंह के परिवार का हाल मृतक उत्तम सिंह अपने चार भाइयों में सबसे छोटे और सबके चहेते थे। उनके बड़े भाई रूप सिंह लखनऊ में नौकरी करते हैं, जबकि दूसरे नंबर के भाई बसंत सिंह फरीदाबाद क...