नई दिल्ली, मार्च 29 -- वाराणसी में सेंट्रल जेल रोड स्थित 'अवध अपार्टमेंट' में रविवार की सुबह उस वक्त मातम पसर गया, जब अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से एक महिला के गिरने की खबर आई। मृतका की पहचान 50 वर्षीया सीमा सिन्हा के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुर में तैनात चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी (Settlement Officer) पंकज कुमार की पत्नी थीं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जिसका कारण मृतका का लंबे समय से चल रहा डिप्रेशन बताया जा रहा है।छुट्टी पर आए थे पति, सुबह घटी घटना जानकारी के अनुसार, सीमा सिन्हा अपने परिवार के साथ अवध अपार्टमेंट के सातवीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहती थीं। उनके पति पंकज कुमार इन दिनों पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। रविवार सुबह जब घर के अन्य सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक सीमा सिन्ह...