नई दिल्ली, जून 19 -- यूपी के आजमगढ़ से एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बरदह थाने के थानेदार राजीव सिह को लोग जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से पीट रहे हैं। थानेदार चीख रहा है। बचाने की गुहार लगा रहा है। लेकिन उसकी गुहार कोई नहीं सुन रहा है। ललकारते हुए, गालियां देते हुए थानेदार की पिटाई हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बरदह थाने के बर्रा गांव का है। घटना छह जून को हुई थी लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बारात में डीजे को लेकर हुए बवाल के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इसी दौरान थानेदार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी गई थी। पिटाई से थानेदार की हालत गंभीर हो गई थी। कई दिनों तक थानेदार का अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद से फिलहाल छुट्टी पर चल रहे हैं। बताया जाता है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.