चीक बड़ाईक समाज के अध्यक्ष बने मनोज
रांची, जून 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को चीक बड़ाईक समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष महंत बड़ाईक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार बड़ाईक को बेड़ो प्रखंड चीक बड़ाईक समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। बैठक में ईश्वर बड़ाईक को महासचिव और महावीर बड़ाईक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही मनोज कुमार बड़ाईक को समाज के जाति प्रमाण पत्र संबंधी अनुशंसा का अधिकार भी सौंपा गया। बैठक में समाज के कई पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.