चिड़िया मारने वाली बंदूक की बट से युवक पर हमला
बाराबंकी, जून 8 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रमना मजरे रसूलपुर किदवई गांव निवासी राहुल पुत्र लालता प्रसाद ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह छह जून को मजदूरी कर घर लौटा था। रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद घर से बाहर निकला, तभी गांव के ही शैलेन्द्र पुत्र मंशाराम ने चिड़िया मारने वाली बंदूक की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में चोट आई। राहुल ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.