लखनऊ, दिसम्बर 12 -- प्रदेश में चिह्नित 52 वेटलैंड पर पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के साथ हुई साझा बैठक में इस पर सहमति बनी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के चारों टाइगर रिजर्व, 10 रामसर साइट्स सहित कई वेटलैंड के एकीकृत विकास के लिए अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रदेश को वाइल्ड लाइफ टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन का भविष्य तेजी से नए आयाम गढ़ रहा है। इसी बदलते परिदृश्य में समग्र पर्यटन विकास, उत्तरदायी पर्यटन और वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग की भूमिका निर्णायक होगी। हमें समस्या नहीं, समाधान की ओर बढ़ना है, इसी सोच के साथ प्रदेश में पर्यटन विकास को अब एकीकृत और भविष्य केंद...