चिह्नित भवनों पर लगाए गए लाल निशान, 11 को ध्वस्तीकरण
वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सोमवार को कार्रवाई तेज कर दी। अभियान के अंतर्गत रजिस्ट्री हो चुके 16 भवनों को खाली कराने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई गई। संबंधित भवन स्वामियों और दुकानदारों को तत्काल भवन खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के अनुसार 11 जून को इन भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। सोमवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने चिह्नित भवनों की नापी कर उन पर लाल निशान लगाए। इस दौरान लंगड़ा हाफिज मस्जिद क्षेत्र स्थित कटरे के कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच बहस की स्थिति भी बनी, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण कार्य में चिह्नित भवनों को तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी अब पोकलेन (एक्सकेवेटर) लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.