चिह्नित पंचायतों में सहयोग शिविर शुरू, मंत्री नीतीश मिश्रा ने की शिरकत
भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। मंगलवार को भागलपुर के सभी प्रखंडों की दो-दो पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन शुरू हुआ है। सबौर प्रखंड की ममलखा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा मौजूद हैं। जबकि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सह प्रभारी सचिव जिला भागलपुर दीपक आनंद सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पंचायतों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सप्ताह के मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की मॉनिटरिंग को जिलास्तरीय टीम गठित 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.