भागलपुर, मार्च 16 -- गंगा नदी के अधिशेष जल को बांका जिला के बडुआ व मुंगेर जिला के खड़कपुर जलाशय में अंतरण कार्य निर्माण के लिए अंचल के मौजा कमरगंज एवं गनगनिया में भूमि लिया जाना है। इसको लेकर अधिघोषणा चिपकाया गया है। पंचायत के मुखिया भरत कुमार ने बताया कि कमरगंज के महादेव मंदिर के पास सार्वजनिक स्थल पर अधिघोषणा चिपकाया गया है। परियोजना में जाने वाली जमीन का पूरा विवरणी दिया गया है। वहीं निर्माण कंपनी के सहायक मैनेजर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी किसानों को एक सप्ताह के अंदर नोटिस मिल जाएगा। नोटिस मिलने के बाद काम चालू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.