महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम एवं फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान के अंतर्गत वादों के चिह्नांकन एवं श्रेणीकरण की प्रगति की जानकारी ली। सभी तहसीलों से बताया गया कि लगभग 50 प्रतिशत ग्रामों में चिह्नांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने दो से तीन दिन के अंदर चिह्नांकन पूरा करते हुए वादों के तेजी से निस्तारण शुरू करने का निर्देश दिया। कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर अभियान का प्रभाव साफ तौर पर दिखना चाहिए और इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों की होगी।फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने इसे शासन की अत्यंत प्राथमिकता वाला कार्यक्रम बताया। सभी संबंधित विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.