औरंगाबाद, जनवरी 2 -- अंबा थाना क्षेत्र के चिल्हकी गांव में शुक्रवार की सुबह जुड़वां भाइयों की मौत लगभग एक साथ हो गई। इस गांव के सुखलाल प्रजापति के निधन के बाद उनका शव श्मशान घाट ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी करीब आधे घंटे के अंतराल पर उनके भाई मथुरा प्रजापति का भी निधन हो गया। एक के बाद एक दोनों भाइयों की मौत से परिजन, पड़ोसी और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों का जन्म भी साथ हुआ था और मृत्यु भी लगभग एक साथ होने से लोग इसे ईश्वर की इच्छा मान रहे हैं। उनकी अर्थी भी साथ-साथ उठी। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों का गाजे-बाजे और पूरे रीति-रिवाज के साथ चिल्हकी गांव स्थित बतरे नदी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। बताया गया है कि दोनों भाई गांव में रहकर कृषि कार्य करते थे और पैतृक पेशे से भी जुड़े थे। दोनों के ...