चिल्लूपार विधायक के एस्कॉर्ट वाहन की बस से टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर
गोरखपुर, मई 11 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी कौड़ीराम में सड़क किनारे खड़ी सरकारी बस से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में चल रहा है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को वह गोरखपुर में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे कौड़ीराम में उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (स्कॉर्पियो) ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें दो सुरक्षाकर्मियों को माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.