नोएडा, दिसम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में चिल्ली पोटैटो खाने से महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पीड़ित के पति ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत करने की बात कही है। सुमित ने बताया कि वह छह दिसंबर को कनारसी गांव के पास स्थित दुकान से चिल्ली पोटैटो लेकर आए थे। इन्हें खाने के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी सपना और दो वर्षीय बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। दोनों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजन तुरंत दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। सुमित का आरोप है कि वह शिकायत करने दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उनके साथ अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार अस्पताल में कई दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.