चिल्ला बॉर्डर से यमुना एक्सप्रेसवे तक आज सुबह से रात तक मालवाहक वाहन नहीं चलेंगे
नोएडा, जून 26 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा-ग्रेनो में अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वैसे तो मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से कार्यक्रमों में पहुंचेंगे, लेकिन विकल्प के तौर पर सड़क मार्ग भी रखा गया है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर कुछ रास्तों पर हल्के वाहनों के लिए रास्तों में बदलाव किया जाएगा। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। डीसीपी यातायात अभय मिश्रा ने बताया कि चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज से आकर नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए विभिन्न स्थानों को जाने वाले मालवाहक वाहन एनएच-9 और एनएच-24 से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और एनएच-91 होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- चिल्ला बॉर्डर से यमुना एक्सप्रेसवे तक आज सुबह से रात तक मालवाहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.