चिल्ला बाजार से हटवाया गया अतिक्रमण
बांदा, जून 11 -- चिल्ला। चार्ज संभालते ही चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू ने गुरुवार को चिल्ला बाजार और सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई कराई।पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी कब्जों को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे रखे गए टीन-शेड,ठेले और अन्य अवरोधों को हटाया गया, जिससे लंबे समय से जाम और आवागमन की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना था कि इससे बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.