बांदा, जून 9 -- बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 27 निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फिर फेरबदल किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। चिल्ला थाना प्रभारी अर्पित पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चिल्ला की कमान भूरागढ़ चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। थाना मर्का के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अखिलेश प्रताप सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ से एसजेपीयू/परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। थाना बिसंडा के प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह को साइबर क्राइम थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- चिल्ला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, 27 निरीक्षक व उपन...