नोएडा, जून 22 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते अब यातायात प्रभावित होगा। अब तक नाले के बराबर में पिलर बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अब मुख्य सड़कों पर पिलर बनाने के लिए खुदाई का काम शुरू होना है। इसकी शुरुआत उद्योग मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर स्थित सेक्टर-14 फ्लाईओवर के पास से हो गई। दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। बन चुके पिलर पर पियर कैप रखे जाने की शुरुआत हो गई है। अब उन बचे हुए पिलर का निर्माण होना है, जो सड़क किनारे, रैंप या एलिवेटेड के लिए बनने हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट की राह होगी आसान, 45 मीटर चौड़ा नया एक्सप्रेसवे बनेगा अब मुख्य रूप से सेक्टर-14 फ्लाईओवर के पास गुजर रही मुख्य सड़क पर निर्माण होना है। यहां पर पिलर निर्माण क...