गंगापार, अप्रैल 22 -- महिला अस्पताल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार रात खेला गया, जिसमें चिल्ला आरडीएक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शंकरगढ़ टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में चिल्ला आरडीएक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 48 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी शंकरगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर केवल 36 रन ही बना सकी। इस तरह चिल्ला आरडीएक्स ने 12 रनों से जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया। समापन पर मुख्य अतिथि बारा विधायक डॉ.वाचस्पति ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। उन्होंने उपविजेता टीम के प्रयासों की भी सराहना की और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ.विनोद त्रिपाठी, सुजीत केसरवानी, अनूप केसरवानी, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.