मुख्य संवाददाता, फरवरी 28 -- आपने फिल्मों में साइको किलर देखे होंगे। न्यू आगरा पुलिस ने ऐसे ही एक साइको को पकड़ा है। उसने किसी की हत्या तो नहीं की मगर एक महिला पर चाकू से कातिलाना हमला किया था। वजह सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। हमलावर की पत्नी ने उसे धोखा दिया। छोड़कर चली गई। आए दिन झगड़ा होता था। हमलावर किसी भी महिला को चिल्लाते देखता है तो उसे अपनी पत्नी का चेहरा नजर आता है। इसी वजह से उसने सौ फुटा मार्ग दयालबाग पर मार्निंग वॉक पर निकली महिला पर चाकू से हमला किया था। 22 फरवरी की सुबह पुष्पांजलि बाग फेस वन निवासी सोन देवी (55) सुबह घर से टहलने निकली थीं। सौ फुटा मार्ग पर एक राहगीर ने उन पर चाकू से प्रहार किया था। चाकू कूल्हे में मारा था। गंभीर हालत में सोन देवी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बमुश्किल डॉक्टरों ने उन्हें बचाया। उनके बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.