देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गर्मी के मौसम में बीमार बच्चों के बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए चिल्ड्रेन वार्ड में बेड बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इसके मद्देनजर कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अभी छह बेड बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही बेड की संख्या करीब 26 हो जाएगी, जिससे मरीजों को सहूलित होगी।गर्मी बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियां पांव पसारने लगती हैं। इसकी चपेट में आने से बच्चे बीमार होते हैं। मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे मेडिकल में मरीजों का दबाव बढ़ जाता है। यहां पंद्रह बेड के पीआईसीयू और 20 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में बेड भर जाते हैं और एक बेड पर दो व तीन मरीजों को मजबूरी में भर्ती कर इलाज किया जाता है। इसको देखते हुए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने स...