रांची, अप्रैल 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। आइसीएसइ की दसवीं बोर्ड की परीक्षा में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन तोरपा के विधार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यहां का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। उदित सिंह 87 प्रतिशत अंक लाकर विधालय का टॉपर बना। आर्यन सिंह राठौर 83.60 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड टॉपर, अलफीया नाज 80.60 प्रतिशत अंक लाकर थर्ड टॉपर बनी। इसके अलावा आदित्य राज 80.40%, निशा रानी हेमरोम 78.80%, प्रियांशी केशरी 78.20%, आराधना कुमारी 77.40%, शालिनी आइन्द 75.60%, उत्तम गुड़िया 75.20%, काजल कुमारी को  75 प्रतिशत अंक मिले हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर सुषमा ने सभी सफल विधार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, लगन, उनके शिक्षक शिक्षिकाओं व अभिभावकों के अथक सहयोग को जाता है। यह भी पढ़ें- आईसीएसई...