प्रयागराज, अप्रैल 25 -- चिल्ड्रेन अस्पताल में शनिवार को अग्नि सुरक्षा के दृष्टि से मॉक ड्रिल किया गया। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर बृजेश कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. आके यादव के निर्देशन में फायर अलार्म सिस्टम, फायर हाइड्रेंट, फायर हौज बॉक्स, फायर इंस्टिंग्यूसर का परीक्षण किया गया। आग लगने की स्थिति में वार्डों से मरीजों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया। बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा मौर्य ने कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से बचाव की जानकारी दी। कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के नियमित अभ्यास से किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...