चिल्ड्रेन अस्पताल को जल्द शुरू करने का निर्देश
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन में व्यवस्था को सुधारने की दिशा में अस्पताल प्रशासन जुटा है। इस क्रम में शनिवार को एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने निर्माणाधीन चिल्ड्रेन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यदायी संस्था को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अस्पताल के संचालन सितंबर तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।प्राचार्य ने वर्तमान चिल्ड्रेन अस्पताल में संचालित सेवाओं, चिकित्सा उपकरणों को प्रोटोकाल के मुताबिक सुरक्षित स्थानांतरण पर चर्चा की। स्थानांतरण के दौरान चिकित्सा सेवाएं प्रभावित न हों इसकी समीक्षा की गई। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन, चिल्ड्रेन अस्पताल की डॉ. मनीषा मौर्य, डॉ. जितेंद्र शुक्ल, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.