प्रयागराज, जुलाई 28 -- एसआरएन अस्पताल में पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन अत्याधुनिक चिल्ड्रेन अस्पताल में अतिरिक्त कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। संयुक्त सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अतिरिक्त लागत 753.73 लाख रुपये के सापेक्ष परियोजना की प्रथम किस्त 376.86 लाख रुपये जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्य में ही किया जाए। अस्पताल परिसर में नौ साल से चिल्ड्रेन अस्पताल का निर्माण चल रहा है लेकिन बिल्डिंग में अभी बिजली के उपकरण और अग्निशमन यंत्र लगाने का कार्य चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सितंबर तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नए चिल्ड्रेन अस्पताल का संचालन शुरू न होने का खामियाजा वर्तमान में संचालित चिल्ड्रेन अस्पताल के मरीजों को उठाना पड़त...