रामगढ़, जुलाई 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की ओर से देश भर में पर्यावरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 25 जून से 26 जुलाई तक 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रेस वार्ता में मेंटोर सकिना खातून, डॉ नुसरत परवीन, सीआईओ के बच्चे शामिल थे। बताया कि जिला भर में लगातार पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान पौधरोपण और संरक्षण दोनों विषयों पर प्राथमिकता दी जाएगी। आमलोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए पड़ों का महत्व बताया जाएगा। इस दौरान सांकेतिक रुप से छह पौधे लगाए गए। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी बलराम सिंह थे। बलराम सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण पर विशेष प्रकाश डाला। इसमें सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.