उन्नाव, जून 2 -- उन्नाव 2 जून। बीते माह ग्राम चिलौली निवासी देशपति शुक्ला ने संपूर्ण समाधान दिवस में बीघापुर स्थित गौशला में अनियमितता व सरकारी धन के गबन की शिकायत की थी। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि अभिलेखो में पिछले चार वर्षों से गौशाला में ८० से ८५ मवेशियों की संख्या दिखाई जा रही है। लेकिन किसी भी जानवर की टैंगिग न होने से मवेशियों की संख्या बताना संभव नहीं है। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुये डीएम ने इसकी जांच बीडीओ को सौपी है। बीडीओ ने एडीओ सहकारिता से जांच कराई। यह भी पढ़ें- लाखों खर्च के बाद भी गोशाला का संचालन नहींजांच की रिपोर्ट जिसकी जांच आख्या में अवगत कराया गया है कि १८ पशुओ की टैंगिग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके विपरीत बीडीओ द्वारा मुख्यालय पर दी गई जांच आख्या में सभी मवेशियों की टैंगिग होना बताया गया ह...