चिलौआ मां काली देवी के पास मेले का आयोजन कल से
शाहजहांपुर, मार्च 30 -- अल्हागंज। अल्हागंज क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्ता के केंद्र चिलौआ गांव स्थित मां काली देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन 31 मार्च से शुरू होगा। तीन दिवसीय मेले को लेकर मेला प्रबंधन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला समिति के पदाधिकारियों व ग्राम प्रधान प्रबल पांडेय ने बताया कि चिलौआ गांव में स्थित मां काली देवी मंदिर पांडवकालीन ऐतिहासिक स्थल के रूप में दूर-दराज जनपदों तक प्रसिद्ध है। प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से पूर्णमासी तक इस मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि पांडवों के अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने रामगंगा नदी के किनारे देवी की स्थापना की थी। उस समय रामगंगा नदी का प्रवाह चिलौआ गांव के पास से होकर गुजरता था। इसी ऐतिहासिक मान्यता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.