गोरखपुर, मार्च 6 -- चिलुआताल (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में होली के दिन बाइक धीमी चलाने की सलाह देने पर मनबढ़ों ने किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मानीराम निवासी ज्ञानेंद्र चौधरी (35) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रोहिन नदी के पास स्थित अपना खेत देखने गए थे। पड़ोस के करहिया गांव का युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। धूल उड़ने पर ज्ञानेंद्र ने युवक को बाइक धीरे चलाने को कहा। इसी बात को लेकर बाइक सवार फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और लाठी-डंडों से ज्ञानेंद्र चौधरी पर हमला कर दिया।मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ज्ञानेंद्र की चार मार्च की शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। चिलुआताल थानेदार सूरज सिंह और एसओजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.