गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। साइबर अपराधी ने एक युवक को फोन कर बताया कि उसका भाई, जो विदेश में रहता है, गिरफ्तार हो गया है और उसे छोड़ने के लिए 30 हजार रुपये तुरंत भेजने होंगे। घबराए युवक ने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में भाई से संपर्क करने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने थाना चिलुआताल में शिकायत की। साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29,882.40 रुपये वापस करा दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल पर बिना पुष्टि पैसे न भेजें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.