चिली से व्यापार वार्ता दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत वैश्विक स्तर पर नए बाजार तलाश रहा है। इसके लिए व्यापार समझौता वार्ताओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। भारत और चिली के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को लेकर बातचीत को भी इसी उद्देश्य से साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। अब दोनों देशों ने सीईपीए वार्ता को आगे बढ़ाने और इस साल के अंत तक समझौते को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। हाल ही में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने चिली की राजधानी सैंटियागो में चिली के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों की उप-मंत्री पाउला एस्तेवेज वीनस्टीन से मुलाकात की। बैठक में भारत ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए खुलेपन, लगातार बातचीत और संतुलित दृष्टिकोण पर जोर दिया जाएगा। भारत और चिली दोनों ग्लोबल सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.