चिलियानौला भूमियां मंदिर में भजन कीर्तनों की धूम
अल्मोड़ा, जून 27 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। चिलियानौला बधाण के भूमियां मंदिर में शनिवार को दिन भर भजन कीर्तनों से माहौल गुंजायमान रहा। मंदिर में भूमियां देवता पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें बधाण ग्राम सभा के अलावा चिलियानौला पालिका के लोगों ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी की। देर शाम तक वहां भंडारा चलता रहा। महिलाओं की मंडली ने मंदिर परिसर में भजन कीर्तनों के माध्यम से धूम मचाई। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- चिलियानौला भूमियां मंदिर में भजन कीर्तनों की धूम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.