अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में पानी की किल्लत फिर शुरू हो गई है। पिछले चार दिनों से घरों में बूंद नहीं टपकी है। लोग हैण्डपम्पो पर निर्भर होकर रह गए हैं। शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गर्मियां आते ही क्षेत्र में पेयजल संकट बढ़ने लगा है। पालिका क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आया है। जिस कारण लोग परेशान हैं। लोग नौले धारों पर निर्भर होकर रह गए हैं। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। पर्वतीय वृद्धजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि दो दो पेयजल योजनाओं के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। चार दिन पूर्व योजना की पाइप फटी है, उसे ठीक नहीं किया गया है। जबकि बिल पूरा लिया जा रहा है। उन्होंने पानी वितरण प्रणाली पर भी सवाल उठाए। समिति के अध्यक्ष...