अलीगढ़, जुलाई 4 -- रंजिश में दिया वारदात को अंजाम, दंपति समेत तीन गिरफ्तार n गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती, उपचार के दौरान तोड़ा दम

हत्या का मामला n छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गभाना थाना क्षेत्र के गांव चिलावटी में गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आई पुत्रवधू के साथ मारपीट कर दी। वह प्लाट में बैठे थे। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात पुलिस ने दंपति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। गांव चिलावटी निवासी संतोष कुमार (55) किसान थे। उनके खेत में कुछ लोग कचरा डालते थे। इस बात का उन्होंने विरोध किया तो आरोपी रंजिश मानने लगे। गुरुवार की शाम पुत्रवध...