गोड्डा, मार्च 2 -- चिलरा में भीषण आग, गोहाल जलकर खाक : दो गायों की मौत, लाखों की संपत्ति का नुकसान पथरगामा प्रतिनिधि : तस्वीर 021 घटनास्थल पर पहुंचे लोग पथरगामा प्रखंड अंतर्गत चिलरा गांव में शनिवार को समर साह के गोहाल तथा बांस बीड़ा में अचानक भीषण आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से गोहाल पूरी तरह जलकर राख हो गया तथा उसमें बंधी दो गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। घायल पशु का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोहाल सहित उसमें रखे चारा, लकड़ी एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। इस हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान ...