विकासनगर, अप्रैल 27 -- छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत चिलमिरी बीट के जंगल में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही छावनी परिषद के कर्मचारी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और देर रात से ही आग बुझाने में जुट गए। लगातार करीब 48 घंटे तक चले अभियान के बाद सोमवार तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच आग पर काबू पाया जा सका। आग का दायरा काफी बड़ा होने के कारण इसे नियंत्रित करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा और टीमों को कठिन परिस्थितियों में लगातार काम करना पड़ा।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घास जलाने के दौरान लगी आग के फैलने से यह भीषण आगजनी हुई। इस पर छावनी परिषद प्रशासन ने गंभीर चिंता जताते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि वे ...