चंदौली, नवम्बर 24 -- कमालपुर। धानापुर विकास खंड के चिलबिली गांव में मुख्य आरसीसी सड़क पर बनी नाली का ढक्कन टूट जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार ढक्कन के टूट जाने से मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के प्रतिनिधि चंद्रिका राम ने बताया कि ग्राम सभा छोटी होने के कारण फंड कम आता है। कहा जल्द ही इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...