चिलबिला में अखाड़ों का सम्मान, मोहर्रम जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- चिलबिला में मोहर्रम के अवसर पर निकले जुलूस में कौमी एकता और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। चिलबिला, सोनावा, शाही और शाहीन गोड़े के अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। करतबों पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। जुलूस का चिलबिला के व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रामलीला समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य तथा वरिष्ठ व्यवसायी सुनील अग्रवाल ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया तथा जुलूस को रवाना किया। शाहीन गोड़े अखाड़े का जुलूस अध्यक्ष अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में निकाला गया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.