प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। चिलबिला जंक्शन के करीब बुधवार सुबह संदिग्ध दशा में ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन के शौचालय से शव बरामद किया। परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के बिहारगंज निवासी विनोद विश्वकर्मा का शव चिलबिला जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के आखिरी छोर पर बने शौचालय में मिला। चिलबिला जंक्शन पहुंचे यात्रियों ने शौचालय में शव देख स्टेशन अधीक्षक रणविजय को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने लखनऊ कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम के आदेश पर जीआरपी और आरपीएफ टीम चिलबिला जंक्शन पहुंची। आसपास के लोगों के पहचान करने पर परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया...