चिलबिला चौकी इंचार्ज हटे, कई इधर से उधर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पिछले दिनों हादसे में घायल चिलबिला चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर को पुलिस लाइन भेज दिया है। उनके स्थान पर भुलियापुर चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी को भेजा है। कुंडा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक निर्मल कुमार को भुलियापुर चौकी इंचार्ज बनाया है। देहात कोतवाली के मोहनगंज चौकी से कंधई के दीवानगंज चौकी इंचार्ज बनाए गए रोहित सिंह का स्थानांतरण निरस्त कर दिया है। देहात कोतवाली के कैलाश यादव को दीवानगंज चौकी इंचार्ज बनाया है। जबकि देहात कोतवाली के अभिषेक वर्मा वहीं पर कटरा मेदिनीगंज चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में एक साथ 27 आईपीएस का ट्रांसफर, पूर्णिया एसएसपी और वैशाली समेत कई जिलों के एसपी बदले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.